तीन बदमाशों ने महिला से बालियां छीनीं
{लकड़ियां लेने नहरों के बीच जंगल में गई थी
भास्करन्यूज | रतिया
गांवचिम्मो में तीन बदमाशों ने एक महिला से बालियां छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला बीरो बाई की शिकायत पर नामालूम बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। अभी तक आरोपियों का सुराग मालूम नहीं हो सका है। शिकायत में पीड़िता बीरो बाई ने बताया कि वह अपनी पड़ोसी महिला के साथ रतिया ब्रांच नहर रत्ताखेड़ा ब्रांच नहर के बीच बने जंगल में लकड़ियां लेने गई थी। तभी वहां पर तीन युवक आए। वे शक्ल से ही बदमाश नजर रहे थे। उन्होंने आते ही उसके कान की सोने की बालियां छीन लीं। जब शोर मचाया तो वे भाग गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर बीट इंचार्ज मेजर सिंह मौके पर पहुंचे। सिंह ने कहा कि महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।