- Hindi News
- सीवर कनेक्शन के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाया रतिया में अभियान
सीवर कनेक्शन के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने चलाया रतिया में अभियान
सीवरकनेक्शन के लिए रविवार को जनस्वास्थ्य विभाग ने टिब्बा कॉलोनी, अरोड़ा कालोनी और अग्रवाल कालोनी में जनसंपर्क अभियान चलाया।
लोगों को सीवर के कनेक्शन लेने की प्रकिया के बारे में बताया। इस दौरान मुनियादी के माध्यम से भी लोगों को सीवर कनेक्शन के बारे जानकारी दी गई।
अभियान को नेतृत्व विभाग के एसडीओ ओम प्रकाश ने किया। उनके साथ सतनारायण जांगड़ा,स्वतंत्र कुमार अन्य कर्मचारी शामिल थे।
13करोड़ की लागत
एसडीओओम प्रकाश ने कहा कि रतिया में करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से सीवर प्रणाली लागू की गई है। लोग कनेक्शन लेकर इसका फायदा उठाएं। कनेक्शन लेने के लिए उन्हें ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए विभाग द्वारा तय की गई सिक्योरिटी, शपथ पत्र, मकान की रजिस्ट्री की फोटोस्टेट और पानी के बिल की प्रतिलिपि की फाइल तैयार कर जमा करवानी होगी। उसके बाद कनेक्शन देने की प्रकिया शुरू हो जाएगी।
इसके अलावा विभाग वार्ड स्तर पर भी कैंप लगा रहा है ताकि किसी को सीवर कनेक्शन में दिक्कत आए।
यह होगा फायदा
एसडीओने कहा सीवर कनेक्शन लेने से गलियों में गंदे पानी की समस्या से निजात मिलेगी। बीमारियों से बचाव होगा। बरसात के दौरान कुई धंसने, मकानों में दरार जैसी समस्याओं से काफी हद तक निजात मिलेगी। सीवर का पानी बाद में ट्रीट कर किसानों को सप्लाई किया जाएगा। शहर में गंदे नाले के जरिये घग्घर में डाले जा रहे पानी से निजात मिलेगी।