स्कूल को अपग्रेड किया जाए
रतिया | गांवचिम्मो की पंचायत ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग सीएम से गांव के प्राइमरी स्कूल को अपग्रेड करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके गांव के आसपास के सभी स्कूल अपग्रेड हो चुके है लेकिन उनके गांव का स्कूल लंबे समय से अपग्रेड होने की बाट जोह रहा है। मजबूरी में पांचवीं के बाद विद्याथियों को आसपास के गावों के स्कूलो में जाना पड़ता है। कई लड़कियां तो गांव से बाहर आने जाने की परेशानियों को लेकर पढ़ाई तक छोड़ चुकी हैं। सरपंच कुलदीप सिंह, भोला सिंह, सतपाल और निर्मल सिंह ने कहा कि गांव में राजकीय प्राथमिक पाठशाला है वे कई बार सरकार विभाग से स्कूल को अपग्रेड करने की मांग कर चुके हैं। बड़ा गांव होने के वावजूद स्कूल को अपग्रेड नहीं किया गया है। पांचवीं के बाद बच्चों को आसपास के गांवों के स्कूलों में जाना पड़ता है।