- Hindi News
- जिन नहरों से पीने का पानी मिलता है, उन्हीं में गंदगी
जिन नहरों से पीने का पानी मिलता है, उन्हीं में गंदगी
क्षेत्रके लोगों ने सिंचाई विभाग से रतिया ब्रांच नहर की सफाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि नहर का पानी खेतों की सिंचाई के लिए और पीने के काम भी आता है। लेकिन गंदगी के कारण पानी प्रदूषित हो रहा है।
ग्रामीण ईश्वर सिंह, महेंद्र, राजकुमार, जगपाल, कुलवंत, कुलदीप, मोहन लाल और जगमेल ने कहा कि रतिया क्षेत्र से रतिया ब्रांच नहर गुजरती है। इसी नहर से उपनहरें निकलती हैं।
इन नहरों से सिंचाई जलघरों में पानी की सप्लाई होती है। नहर की तली कच्ची होने के कारण खरपतवार उगे हुए हैं। इससे पानी के बहाव में बाधा आती है। लंबे समय से नहर की सफाई होने के कारण इसमें काई अन्य गंदगी जमा हो गई है। इसके अलावा कई लोगों के घरों का गंदा पानी भी नहर में डाला जा रहा है।
लोगों ने कहा कि सिंचाई विभाग नहर की सफाई करवाए, ताकि लोगों को साफ पानी मिले। इसके इलावा रत्ताखेड़ा ब्रांच नहर में भी गंदगी का आलम है।
कार्रवाईकरेंगे
सिंचाईविभाग के जेई संजय पंवार ने बताया कि नहर में गंदगी गंदा पानी डालने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को टीम रतिया पहुंच कर नहर का निरीक्षण करेगी। समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
रतिया ब्रांच नहर में जमा गंदगी जिसकी सफाई की मांग की गई है।