पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया थाना में बनेगी सीसीटीएनएस लैब

रतिया थाना में बनेगी सीसीटीएनएस लैब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिसप्रशासन द्वारा रतिया थाने में क्रिमनल कवरिंग ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) लैब बनाई जाएगी। लैब की जिम्मेदारी निजी कंपनी को सौंपी गई है। इस पर करीब पांच लाख रुपये का खर्चा आएगा। सीसीटीएनएस लैब के बाद रतिया थाना जहां ऑनलाइन हो जाएगा, वहीं देशभर में कहीं से भी थाने का रिकाॅर्ड जांचा जा सकेगा।

यहहोगा लैब में

थानेमें बनाए जाने वाली लैब के लिए पुलिस प्रशासन ने अलग से कक्ष बनाया है। उसमें आधुनिक तरीके का इंफ्रास्ट्रक्चर उपकरण होंगे। पूरा थाना ऑनलाइन होगा। थाने में दर्ज होने वाली एफआईआर, मंथली रिपोर्ट, क्राइम रिपोर्ट, जामा-तलाशी, गिरफ्तारी, अपराधियों की डिटेल, पुलिस कर्मचारियों की संख्या, ड्यूटियां, बीट नंबर, बीट इंचार्ज, उनके मोबाइल नंबर, रिकवरी, दिनभर का घटनाक्रम, थाने का रिकॉर्ड, पुलिस कर्मचारियों की रवानगी, उनके अवकाश को हर रोज इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन डाला जाएगा। इससे अधिकारी भी थाने की गतिविधि पर नजर रखेंगे। यदि किसी अन्य राज्य जिले की पुलिस क्षेत्र के किसी अपराधी के पकड़ती है तो बदमाशों का रिकाॅर्ड खंगालने में दूसरे राज्यों की पुलिस को परेशानी नहीं होगी। उसकी पूरी डिटेल वहां बैठे बिठाए मिल जाएगी।

दर्ज एफआईआर के लिए भी पीड़ित को थाने में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लैब के पूरे कक्ष को सीसीटीएनएस का नाम दिया गया है, जो अलग से होगा, जिसमें करीब एक दर्जन पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे, जो हर रोज रिकाॅर्ड काे अपडेट करेंगे।

यह सब होने से पुलिस कर्मचारियों को कागजी कार्रवाई पर माथा-पच्ची नहीं करनी पड़ेगी। वे कंप्यूटर के माध्यम से ही पूरे रिकॉर्ड को दर्ज रखेंगे। इससे कागज पर होने वाले खर्च समय की बचत होगी और पुलिस भी अपडेट रहेगी।

^थाने में लैब का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही काम निपटा लिया जाएगा। इससे पूरा थाना ऑनलाइन हो जाएगा। देशभर में कहीं से भी रतिया थाने से संबंधित रिकाॅर्ड को देखा जा सकेगा।’’ विजेंद्रकुमार, थाना प्रभारी, रतिया।