पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारातियों की कार मकान में जा घुसी

बारातियों की कार मकान में जा घुसी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | टोहानारोड स्थित शेरगढ़ ढाणी में बारातियों की एक कार मकान में घुस गई। कार में सवार बाराती मकान मालिक बाल बाल बच गए। लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टोहाना से बाराती स्वीफ्ट कार के जरिए रतिया में हुए एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रहे थे। शेरगढ् ढाणी के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ढाणी में एक शौचालय से टकराती हुई साथ लगते मकान में घुस गई। कार में सवार चालक सहित पांच लोग बाल बाल बच गए। हादसे के दौरान मकान मालिक परिवार के लोग कुछ ही दूरी पर धूप का सेवन कर रहे थे। अचानक मकान में कार घुसने से एक बारगी तो वे भी घबरा गए।