विज्ञान प्रदर्शनी में दिखाए माॅडल
डीएवीस्कूल में मंगलवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में कक्षा छठी से दसवीं तक के करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम मुनीष नागपाल पहुंचे जबकि अध्यक्षता प्राचार्या जगदीप कौर ने की। विद्यार्थियों ने विज्ञान अध्यापक रजनी यादव, सौरव विजयपाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट मॉडल बनाए। जिसमें वायु दबाव, जल, संरक्षण, विघुत सरंक्षण प्रकाश के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बनाए। इसके साथ-साथ उत्सर्जन तंत्र श्वसन तंत्र को भी मॉडल के द्वारा प्रदर्शित किया गया। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया विद्यार्थियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर विकास नागपाल, संजीव शर्मा, राजेश पोटलिया, ओम शर्मा आदि उपस्थित थे।
रतिया। डीएवी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते एसडीएम मुनीष नागपाल साथ हैं प्राचार्या जगदीप कौर।