आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
रतिया। दिल्लीविधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अनाज मंडी में जश्न मनाया। आप पार्टी के सदस्य राजू, इंद्रजीत, रामगोपाल, मनजिंद्र, सुरेंद्र, जगसीर ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर अन्य राजनीतिक दलों का सूपड़ा साफ कर दिया है। साफ है दिल्ली की जनता बदलाव चाहती थी और वह कर दिखाया।