- Hindi News
- सीएचसी में हेपेटाइटिस सी पीड़ितों का उपचार होगा
सीएचसी में हेपेटाइटिस-सी पीड़ितों का उपचार होगा
हेपेटाइटिस-सीके रोगियों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई नहीं जाना पड़ेगा। अब हेपेटाइटिस-सी के पीडि़तों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही हेपेटाइटिस-सी के टीके लगाए जाएंगे। पहले रोगियों को हेपेटाइटिस-सी के टीके लगवाने के लिए रोहतक पीजीआई जाना पड़ता था। इसको लेकर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य विभाग ने पत्र जारी कर हिदायत जारी कर दी है। कुछ ही दिनों में टीके लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
गंभीरबीमारी है
हेपेटाइटिस-सीक्षेत्र में गंभीर रूप लिए हुए है। अब तक काफी लोगों की मौत भी हो चुकी है। दो साल पहले पीजीआई की टीम ने 8 हजार लोगों का चेकअप किया था। तब 1684 लोग पीड़ितपाए गए थे। उसके बाद सरकार ने रोहतक पीजीआई में उपचार की घोषणा की। पीड़ितों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान समय की बर्बादी भी हो रही है। काफी लोग रतिया में ही जांच उपचार की मांग कर चुके हैं। पीड़ितों को रोहतक जाने के लिए बसों में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीमार होने की वजह से वे सफर नहीं कर पाते। रोहतक पीजीआई में भी लंबी कतार में उन्हें दिनभर रुकना पड़ता है। कई बार तो नंबर आने के कारण उन्हें अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है। इसी समस्या को लेकर रतिया में ही हेपेटाइटिस-सी के उपचार को लेकर हिदायत जारी की गई है।
नशामुक्तिभवन भी बनेगा
क्षेत्रनशे के मामले में प्रदेशभर में बदनाम है। क्षेत्र को नशामुक्त बनाने के लिए सरकार ने लाखों रुपये की लागत से सीएचसी में नशामुक्त भवन बनाने का भी प्रपोजल तैयार किया है। उसमें नशे से जुड़े लोगों का उपचार होगा। इसके लिए अलग भवन स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी, जो नशा पीड़ितों को मानसिक तौर पर जागरूक करने के साथ-साथ दवाएं भी देंगे, जिसमें लोगों को शराब, अफीम, चूरापोस्त, चरस, गांजा, जर्दा, बीड़ी, तंबाकू आदि नशे छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
बीपीएल का मुफ्त होगा उपचार
बीपीएलअनुसूचित जाति के पीड़ितों के लिए हेपेटाइटिस-सी के टीके उपचार मुफ्त में उपलब्ध करवाया जाएगा। लेकिन सामान्य वर्ग के लोगों को टीके सस्ती दरों पर लगाए जाएंगे। जल्द ही सीएचसी में डाॅक्टरों को हेपेटाइटिस-सी के टीके लगाने का प्रशिक्षण देकर काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे पीड़ितों को काफी फायदा मिलेगा।
पत्र गया है
एसएमओडाॅ. वीके जैन ने कहा कि सिविल सर्जन सरकार की ओर से हेपेटाइटिस-सी पीड़ितों का उपचार सीएचसी में ही करने को लेकर पत्र मिल गया है। अब सीएचसी मे ही टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा नशामुक्ति को लेकर भवन बनाने को लेकर भी पत्र मिला है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।