पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म एमएसजी को लेकर बढ़ाई सुरक्षा

फिल्म एमएसजी को लेकर बढ़ाई सुरक्षा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | डेराप्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म एमएसजी के रिलीज किए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने रतिया क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी है। एहतियात के तौर परअतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात की गई है ताकि किसी प्रकार का तनाव हो। क्षेत्र में डेरा प्रेमियों और सिखों की संख्या बराबर सी है। पहले भी कई बार दोनो पक्षों में आपसी तनाव हो चुका है। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हुआ है ताकि दोनों पक्षों में फिल्म को लेकर आपसी विवाद हो। अगर हाे तो उसका निपटारा फौरन कर दिया जाए। बता दें, फिल्म एमएसजी 13 फरवरी को रिलीज होनी है लेकिन इस फिल्म को लेकर सिख संगठनों ने विरोध करने की धमकी दे रखी है। पुलिस प्रशासन नहीं चाहता कि रतिया क्षेत्र में फिल्म को लेकर किसी प्रकार का आपसी तनाव हो और शांति व्यवस्थ बिगड़े। पुलिस ऐसे लोगों पर भी नजर रखे हुए है जो विवाद कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, शिरोमणी अकाली दल और लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लोग पहले ही अपना विरोध दर्ज करवा चुके हैं। उनका कहना है कि वे किसी भी सूरत में फिल्म को रिलीज नहीं हाेने देंगे। वैसे इस क्षेत्र में किसी भी तरह का सिनेमाघर नहीं है फिर भी पुलिस किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती। इसलिए एहतियातन कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।