- Hindi News
- भूख हड़ताल पर बैठेगा भोले शंकर सेवा मंडल
भूख हड़ताल पर बैठेगा भोले शंकर सेवा मंडल
भोलेशंकर सेवा मंडल की बैठक बुधवार को पुराना बाजार में मंडल के प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर सिंगला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र राज्य सरकार से मांग की गई कि जिला स्तर पर स्वाइन फ्लू की जांच शुरू करवाई जाए। मांग पूरी नहीं हुई तो भोले शंकर सेवा मंडल भूख हड़ताल शुरू करेगा। प्रदेशाध्यक्ष उमाशंकर सिंगला, तेजपाल, गौरव कुमार, अशोक कुमार, धर्मपाल गुरदयाल सिंह ने कहा कि देशभर में स्वाइन फ्लू से लोगों की मौत हो रही है, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वाइन फ्लू की जांच जिला स्तर पर होनी चाहिए। देशभर में कुछ ही अस्पतालों में इसकी जांच संभव है।