लखविंद्र और सीमा रानी बने बेस्ट एथलीट
राजकीयत्रिशताब्दी कॉलेज में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन समारोह हुआ। मुख्यअतिथि के तौर पर राजकीय महिला काॅलेज के प्राचार्य हरभगवान चावला ने शिरकत की। जबकि अध्यक्षता काॅलेज प्राचार्य डाॅ. रणधीर सिंह ने की।
दो दिनों तक हुए विभिन्न खेल मुकाबलों में अव्वल रहने वाले बीए प्रथम वर्ष के लखविंद्र सिंह और छात्रा सीमा रानी को बेस्ट एथलीट के खिताब से नवाजा गया। विजेताओं को मुख्यअतिथि हरभगवान चावला ने सम्मानित किया। समापन समारोह के दौरान हुए मुकाबलों की लंबी कूद में लड़कों में लखविंद्र सिंह प्रथम, हेमंत द्वितीय, अमरदीप तृतीय, लड़कियों में मंजीत प्रथम, सीमा रानी द्वितीय, पूजा रानी तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में लड़कों में लखविंद्र प्रथम, हेमंत द्वितीय, अजय तृतीय, लड़कियों में मंजीत प्रथम, सीमा रानी द्वितीय पूनम तृतीय स्थान पर रही। लड़कों की सौ मीटर दौड़ में विजय प्रथम, हेमंत द्वितीय, लखविंद्र तृतीय, लड़कियों में मंजीत प्रथम, रजनी द्वितीय, पूजा तृतीय रही, 200 मीटर में हेमंत प्रथम, लखविंद्र द्वितीय, अमनदीप तृतीय, लड़कियों में सीमा प्रथम, मंजीत द्वितीय, पूजा तृतीय रही, 400 मीटर में राजविंद्र प्रथम, राजवीर द्वितीय, गुरमीत तृतीय, लड़कियों में सीमा प्रथम, रजनी द्वितीय, पूजा तृतीय, 800 मीटर में राजविंद्र प्रथम, कर्म सिंह द्वितीय, राजवीर तृतीय, लड़कियों में सीमा प्रथम, रजनी द्वितीय, अमन तृतीय स्थान पर रही।
लड़कों की 1500 मीटर दौड़ मेें राजविंद्र प्रथम, कर्मजीत द्वितीय, सुरेश तृतीय, लड़कों के शॉटपुट मुकाबलों में सुखदीप प्रथम, परमजीत द्वितीय, राजवीर तृतीय, लड़कियों में सीमा रानी प्रथम, मंजीत द्वितीय, रजनी बाला तृतीय रही।
बेस्ट एथलीट चुने गए लखविंद्र सिंह सीमा रानी को ट्राफी देकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि हरभगवान चावला, साथ हैं प्राचार्य डा. रणधीर सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र अटवाल, प्रेम मेहता, मंगल सिंह सतीश मलिक।