- Hindi News
- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर खंगाले
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड सेंटर खंगाले
रतिया | स्वास्थ्यविभाग की टीम ने बुधवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर एसएमओ डाॅ. वीके जैन के नेतृत्व में शहर के अल्ट्रासाउंड सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई सेंटरों का रिकाॅर्ड भी जब्त किया गया। जब्त किए गए रिकाॅर्ड की जांच की जाएगी। यदि खामियां मिली तो कार्रवाई भी होगी। एसएमओ डाॅ. जैन ने बताया कि अल्ट्रासाउंड सेंटरों के लिए नियम निर्धारित हैं। यदि कोई संचालक गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड करता है तो अल्ट्रासाउंड करवाने वाली महिला का आईडी प्रूफ, बच्चों की संख्या, मासिक रिपोर्ट, पंजीकरण रजिस्टर के साथ-साथ अल्ट्रासांउड जांच रिपोर्ट का ब्यौरा रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। इसके अलावा इसकी सूचना विभाग को दी जानी चाहिए। अल्ट्रासाउंड करने वाला क्वालीफाइड मान्यता प्राप्त हो।