पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन छात्राओं ने मेरिट प्रमाण पत्र हासिल किया

तीन छात्राओं ने मेरिट प्रमाण-पत्र हासिल किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | केंद्रीयमाध्यमिक शिक्षा बोर्ड वर्ष 2013-14 की माध्यमिक विद्यालय परीक्षा में पीएल जिंदल कान्वेंट स्कूल की तीन छात्राओं ने ग्रेड ए-1 प्राप्त कर मेरिट प्रमाण-पत्र हासिल किया है। इन छात्राओं को 5 विषयों में ग्रेड ए-1 प्राप्त करने और उत्कृष्ट निष्पादन के उपलक्ष्य में मेरिट प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए हैं। स्कूल प्रबंधकीय समिति के सदस्य तरसेम जिंदल, मोहन जैन मुख्याध्यापिका मंजू सुधाकर ने तीनों छात्राओं रिमझिम, जसप्रीत और शीतल को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।