पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधाएं नहीं मिलीं तो ग्रामीण करेंगे चुनावों का बायकाट

सुविधाएं नहीं मिलीं तो ग्रामीण करेंगे चुनावों का बायकाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा

गांवभुंदड़वास के ग्रामीणों ने ऐलान कर दिया है कि अगर उनको बुनियादी सुविधाएं जल्द मुहैया नहीं करवाई गई तो वे विधानसभा चुनाव का बायकाट करेंगे। इस संबंध में ग्रामीणों ने बुधवार को गांव की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन लेकर शहीद भगत सिंह नौजवान सभा के बैनर तले एसडीएम आमना तसनीम के कार्यालय पहुंचे। एसडीएम उपलब्ध होने पर वह ज्ञापन अधीक्षक अशोक छाबड़ा को दिया गया। ज्ञापन देने वालों में शामिल ग्रामीण निर्भय सिंह, मंदीप, सुरजीत, कमलदीप, मेवा सिंह, विकास शर्मा, सोनी और सुरेंद्र ने कहा कि उनके गांव में निजी बस का परमिट है, लेकिन आज तक बस नहीं आई। ग्रामीणों को गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर रतिया-बुढलाडा रोड से बसें पकड़नी पड़ती है। इससे ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी होती है।

दिया अल्टीमेटम

ग्रामीणोंने ज्ञापन के जरिए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो वे विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

ये भी बुनियादी सुविधाएं नहीं

ज्ञापनके जरिए बताया गया कि गांव में पेयजल के लिए जलघर तो बना हुआ है। लेकिन गांव में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंचता है। जो पाइप लाइनें बिछार्ई हुई हैं, वे जगह-जगह से लीक करती रहती हैं। गांव से करीब 200 मीटर दूर भाखड़ा नजर गुजरती है। लेकिन फिर भी गांव में नहरी पानी उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है। गांव में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है।

एसडीएम कार्यलय में अधीक्षक अशोक छाबड़ा को ज्ञापन देते गांव भूदड़वास के ग्रामीण सभा के सदस्य।