पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंप्लाइज कालोनी में मकानों के आगे से तोड़े जाएंगे रैंप

इंप्लाइज कालोनी में मकानों के आगे से तोड़े जाएंगे रैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सिर्फ दो फुट तक ही रैंप रखने दिया जाएगा।

भास्करन्यूज | रतिया

रतियाकर्मचारी गृह निर्माण समिति की बैठक बुधवार को एंप्लाइज कालोनी में समिति के प्रधान सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कॉलोनी के मकानों के आगे बने सभी रैंप तोड़े जाएंगे। सिर्फ दो फुट तक ही रैंप रखने दिया जाएगा।

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

बैठक में कहा गया कि कई लोगों ने अपने मकानों के आगे पांच-पांच फुट लंबे रैंप बना रखे हैं। इससे गली संकरी हो गई है। आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। फैसला हुआ कि रैंप दो फुट लंबे ही रहेंगे। जो रैंप दो फुट से ज्यादा होंगे, उन्हें तोड़ा जाएगा। रैंप तोड़ने की प्रक्रिया दो या तीन दिन में शुरू कर दी जाएगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि कालोनी की गली को सीधी बनाने के लिए सोसायटी के प्लाॅट को बेचकर गली बना दी जाए। इसके अलावा कालोनी में चारों ओर से बनाए गए रास्तों को सुरक्षा के लिहाज से दो रास्तों को बंद करने का निर्णय लिया गया ताकि शरारती तत्व आवारा पशु कालोनी में घुस सकें। बैठक में पार्क के सुधारीकरण, उसमें घास, फूलदार पौधे लगाने और गलियों के निर्माण का निर्णय लिया गया। कॉलोनी में बड़े वाहनों के आवागमन पर पाबंदी लगवाने के लिए एसडीएम से गुहार की जाएगी।

बैठक में सहकारी समिति के उपनिरीक्षक शिव कुमार, सोसायटी के सचिव साहब राम, तजेंद्र सिंह, बलविंद्र सिंह, भजन लाल, बलबीर सिंह, देवराज, सुरेंद्र साईं, लाभ सिंह, सूबे सिंह सहित अन्य लोग भी थे।

इंपलाइज कालोनी में कर्मचारी गृह निर्माण समिति की बैठक में मौजूद उपनिरीक्षक शिव कुमार,प्रधान सुभाष,सचिव साहब राम, तजेंद्र थिंद, बलविंद्र सिंह, भजन लाल अन्य।