चुनावों के मध्य नजर थाने में जमा कराए हथियार वापस लौटाने का काम शुरू
रतिया | पंचायतीचुनावों को लेकर थाने में जमा किए गए हथियारों को पुलिस प्रशासन ने वापस लौटाने का काम शुरू कर दिया है। करीब 6 महीने पहले चुनावों के मध्य नजर प्रशासन द्वारा असल धारकों को अपने हथियार जमा करवाने की हिदायत दी थी, लेकिन बाद में चुनाव टलने के कारण हथियार थाने में ही जमा थे। पंचायती चुनाव संपन्न होने के बाद असला धारक जिला प्रशासन से अपने हथियार वापस देने की मांग कर रहे थे। इसको लेकर कई बार अधिकारियों से भी मिले थे। पुलिस प्रशासन ने असला धारकों को मंगलवार को उनके हथियार वापस करने का काम शुरू कर दिया। इसी के चलते थाने में हथियार वापस लेने वालों का तांता लगा हुआ है। इंचार्ज बहादुर सिंह ने कहा कि जमा हथियार वापस करने का काम शुरू कर दिया गया है। असला धारक रसीद दिखाकर हथियार वापस ले जा सकते हैं।