कृमि से मुक्ति-बच्चों को शक्ति कार्यक्रम आज से शुरू
रतिया | राष्ट्रीयस्वास्थ्य मिशन हरियाणा द्वारा कृमि से मुक्ति-बच्चों को शक्ति अभियान को लेकर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मियों को ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम बुधवार से शुरू होगा। शिविर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। एसएमओ डाॅ. वीके जैन ने कहा कि 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस मनाया जा रहा है। इसमें 6 से 19 साल के बच्चों को कृमि नियंत्रण की टेबलेट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह दवा सभी स्कूलों आंगनवाड़ी केंद्रों में मुफ्त दी जानी है। गैर पंजीकृत स्कूल जाने वाले बच्चों को भी यह दवा अवश्य पिलाई जाए। जो बच्चे दवा से छूट जाएंगे, उन्हें 15 फरवरी को फिर से दवा पिलाने का अभियान चलाया जाएगा।