पीओ गिरफ्तार, जेल भेजा
रतिया| पुलिसने अदालत से गैर हाजिर रहने के आरोप में सिरसा के बेगू रोड निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 28 सितंबर को कोर्ट से गैर हाजिर रहने के आरोप में केस दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस ने उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सतीश जांगड़ा की अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मनोज कुमार के खिलाफ चेक बाउंस के आरोप में कार्यवाही की गई थी। बाद में आरोपी कोट में पेश नहीं हुआ और कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर हाजिर रहने के आरोप में अलग से केस दर्ज किया था। पुलिस ने उसे बीते दिन गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस ने मारपीट के आरोप में गांव रोझांवाली निवासी काका सिंह, जीत सिंह, सतगुर बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ 30 जनवरी को रास्ता रोककर मारपीट करने चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया गया था।