वाहन की चपेट से महिला घायल
रतिया। लालीरोड पर एक वाहन की चपेट से वार्ड नंबर 1 में रहने वाली महिला सोमा रानी घायल हो गई। घायल महिला को कुछ राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने उसे रैफर कर दिया। सोमा रानी लाली रोड पर चारा लेकर सड़क किनारे रही थी। लेकिन पीछे से तेज गति से रहे एक वाहन चालक मौके से फरार हो गया।