सुअर चुराने के आरोपी गिरफ्तार
रतिया | अरोड़ाकाॅलोनी से चार लोगों ने लीलू राम के बाड़े में से सुअर चुरा लिए। पुलिस ने लीलू राम की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ चोरी के आरोप में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। लीलू राम ने बताया कि वह सुअर पालन का काम करता है। बीते दिन उसके बाड़े से पड़ोसी बलबीर सिंह, जींद के कुसान निवासी बलविंद्र सिह, कप्तान टोहाना के रामनगर निवासी संदीप ने बाड़े से दो बड़े और सात छोटे सुअर चुरा लिए। सुअर करीब 55 हजार रुपये कीमत के हैं। सुअर चुराने के बाद आरोपी उन्हें एक वाहन में डालकर ले गए।