हादसे वाले मोड़ को सीधा किया जाए
रतिया | क्षेत्रके लोगों ने लोक निर्माण बीएडआर विभाग जिला प्रशासन से मांग की है कि रतिया बुढलाडा रोड पर हादसे वाले मोड़ को सीधा किया जाए। इस मोड़ पर कई बार हादसे हो चुके हैं। बीते हफ्ते भी नवविवाहित जोड़े की इसी मोड़ पर मौत हो गई थी। यहां घुमावदार मोड़ है जो बाहर से अाने वाले वाहन चालकों को साफ तौर से नजर नहीं आता है और वे वे हादसे का शिकार हो जाते हैं। शहरवासी रघुवीर सैनी, कालू राम, रमेश कुमार और जगदीश ने बताया कि इस खतरनाक और जानलेवा मोड़ पर पुलिस ने हालांकि चेतावनी बोर्ड भी लगवा रखा है। लेकिन ज्यादातर वाहन चालक उस साइन बोर्ड को पढ़ते ही नहीं और वाहन का संतुलन भी खो बैठते हैं जिसके कारण हादसा हो जाता है। रतिया से बुढलाडा तक के सफर में हस मोड़ को काफी खतरनाक माना जाता है। पिछले दस बरसों में इसी मोड़ पर करीब दो दर्जन से ज्यादा सड़क हादसे हो चुके हैं जिनमें 30 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।