पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम रविंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

एसडीएम रविंद्र यादव ने संभाला कार्यभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नएएसडीएम रविंद्र यादव ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया है। वे रेवाड़ी से तब्दील होकर रतिया आए हैं। रतिया की एसडीएम आमना तसनीम को यहां से तब्दील कर सोनीपत भेजा गया है। नवनियुक्त एसडीएम यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण पर शिकंजा जाएगा और यातायात व्यवस्था में सुधार करेंगे। नारनौल के रहने वाले यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा पास करने के बाद 2013 में एचसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद वे आरम्भ में रोहतक नगराधीश लगे। बाद में सरकार द्वारा उन्हें रेवाड़ी के एसडीएम नियुक्त किया।

फिरकिया अतिक्रमण

एसडीएमआमना तसनीम का तबादला होते ही दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अतिक्रमण शेडों को फिर से लगाना शुरू कर दिया है। एसडीएम ने दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ शेडों को उतरवा दिया था, लेकिन उनके जाते ही फिर से दुकानों के आगे सामान रखने के साथ शेड लगाने शुरू कर दिए।