पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बलिंद्र शर्मा बने ब्राह्मण सभा के प्रधान

बलिंद्र शर्मा बने ब्राह्मण सभा के प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राहणसभा रतिया की बैठक मंगलवार को डाॅ. विनोद शर्मा की अध्यक्षता में शिव मंदिर में हुई। बैठक में सभा का वार्षिक चुनाव करवाया गया। बैठक के दौरान कार्र्यकारिणी, ग्रामीण प्रकोष्ठ, धार्मिक प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की गई। नई कार्यकारिणी की समयावधि दो वर्ष की रखी गई है।

बैठक में सर्वसम्मति से डाॅ. विनोद शर्मा, एडवोकेट एनडी शर्मा धर्मेंद्र गोस्वामी को संरक्षक, बलिंद्र शर्मा को प्रधान, धर्मपाल शर्मा भुंदड़वास को उपप्रधान, जयपाल शर्मा को सचिव, जसविंद्र शर्मा को सह सचिव, कमलदीप योगेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, परमपाल शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, हरमेश शर्मा को प्रेस सचिव, मनोज शर्मा को ऑडिटर, रमेश शर्मा, संतोष शर्मा, राजेश शर्मा, सुखविंद्र शर्मा को संयोजक चुना गया है। इसके अलावा श्रवण स्वामी, रघुवीर शर्मा, बंसीधर, संजय, दीपक, कपिलदेव, ज्ञानचंद, पे्रम, रामकुमार, रवि, नरेश, दुर्गा दास, आत्मप्रकाश, महेश, अजय, रविकांत, सुनील राकेश को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

ग्रामीण प्रकोष्ठ भी गठित

सर्वसम्मतिसे पांच सदस्यीय ग्रामीण प्रकोष्ठ का भी गठन किया गया, जिसमें दलीप शर्मा नागपुर, छिंद्र शर्मा रामतेज, सतबीर शर्मा, सुरेश शर्मा को शामिल किया गया। धार्मिक प्रकोष्ठ में शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्यरत पुजारियों को सदस्य बनाया गया, जिसमें अशोक शर्मा, मानसिंह, महेश शर्मा, मुकेश, हरीश शर्मा राजेंद्र शर्मा को शामिल किया गया।

ब्राह्मण सभा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।