- Hindi News
- बिजली निगम की टीम ने मारे छापे, कई पकड़े
बिजली निगम की टीम ने मारे छापे, कई पकड़े
बिजलीनिगम की टीम ने मंगलवार को बिजली चोरी रोकने के लिए शहर की कई कालोनियों में छापेमार कार्रवार्ई की। इसके लिए एमडी के आदेशों पर एसडीओ राजेश कुमार ने चार टीमों का गठन किया, जिसमें जेई रामसिंह, विजेंद्र, रणवीर सिंह को शामिल किया गया है।
एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए एमडी के आदेशों पर चार टीमें गठित की गई हैं, जिनका नेतृत्व जेई स्तर के अधिकारी करते हैं। प्रत्येक टीम में आधा दर्जन कर्मचारियों को शामिल किया गया है। टीम ने आज पहले दिन वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 2, शक्ति नगर, बुढलाडा रोड, गौशाला कालोनी, नाली मोहल्ला, पुराना बाजार नाहरका मोहल्ला में छापेमारी की। इस दौरान करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। उन पर टीमों ने हजारों रुपये का जुर्माना लगाया है।