- Hindi News
- नागपुर बस स्टैंड पर जलभराव, दुकानदारों ने जताया रोष
नागपुर बस स्टैंड पर जलभराव, दुकानदारों ने जताया रोष
{पंचायत जलापूिर्त विभाग बीएंडआर को करवा चुके हैं अवगत
भास्करन्यूज | रतिया
गांवनागपुर के बस स्टैंड पर जलभराव के कारण दुकानदारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वे कई बार समस्या के समाधान के लिए पंचायत, जलापूर्ति विभाग बीएंडआर विभाग को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। दुकानदार बंटी मेहता, दलजीत, सुभाष, गुरतेज, बिंद्र, राजकुमार, सीता राम ने कहा कि पिछले कई दिनों से गांव के बस स्टैंड की मुख्य सड़क पर जलभराव है।
बीमारियांफैलने का डर
पानीइकट्ठा होने से वाहनों के आवागमन से बस की इंतजार में खड़े यात्रियों उनकी दुकानों में गंदे पानी के छिंटे पड़े हैं। आसपास की गलियों का पानी रोड पर जमा हो जाता है। गंदे पानी के कारण जहां बदबू फैल रही है, वहीं बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। दुकानदारों ने कहा कि वे कई बार समस्या को लेकर विभिन्न विभागों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा।