- Hindi News
- वोटर कार्ड में 31 वर्षीय मतदाता को दिखाया 7 वर्ष का
वोटर कार्ड में 31 वर्षीय मतदाता को दिखाया 7 वर्ष का
रतिया | चुनावआयोग की ओर से हमजापुर निवासी भीरा राम को जारी वोटर कार्ड में खामिया हैं। इस कार्ड में 31 वर्षीय भीरा राम की उम्र महज 7 वर्ष अंकित है। आयोग ने पहचान पत्र पर उसकी जन्म तिथि 11 अगस्त 2008 दर्शाई है, जिसकी उसकी उम्र 31 साल है। भीरा राम ने मामले की शिकायत आयोग के उच्चाधिकारियों से की है। उसने गलती में सुधार कर नया पहचान पत्र जारी करने की मांग भी की है। भीरा राम ने बताया कि उसने पिछले साल अपना पहचान पत्र बनवाया था। पहचान पत्र में उसकी उम्र 7 साल दर्शाई है, जबकि वह 31 साल का है। विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्यों के लिए आईडी प्रूफ के तौर पर जब भी पहचान पत्र इस्तेमाल करता है तो अधिकारी कर्मचारी कार्ड पर दर्शाई उम्र को लेकर उसकी आईडी को गलत ठहरा देते हैं, जिससे उसे परेशानियां हो रही है।