पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केटीसी की वार्षिक खेलकूद में 5 हजार मीटर दौड़ में सुनील प्रथम

केटीसी की वार्षिक खेलकूद में 5 हजार मीटर दौड़ में सुनील प्रथम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{पारितोषिक समारोह बुधवार को, विजेताओं को सम्मानित करेंगे

भास्करन्यूज | रतिया

राजकीयखालसा त्रिशताब्दी कालेज में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक 13वीं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर डीएसपी विजय जाखड़ पहुंचे, जबकि अध्यक्षता प्राचार्य रणधीर सिंह ने की। पारितोषिक समारोह बुधवार होगा, जिसमें विजेताओं को महिला महाविद्यालय के प्राचार्य हरभगवान चावला बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगे।

येरहे विजेता

पांचहजार मीटर की दौड़ में सुनील कुमार प्रथम, अमरदीप सिंह द्वितीय कर्म सिंह तृतीय स्थान पर रहा। 1500 मीटर की दौड़ में राजविंद्र प्रथम, कर्मजीत द्वितीय, सुरेश तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में सीमा रानी प्रथम, रजनी बाला द्वितीय अमन कौर तृतीय स्थान पर रही।

शॉटपुट मुकाबले में सीमा रानी प्रथम, मनजीत कौर द्वितीय, रजनी तृतीय, लड़कों में सुखदीप प्रथम, परमजीत द्वितीय, राजवीर तृतीय रहा। ऊंची कूद में लड़कों में हेमंत प्रथम, सुखदीप द्वितीय, अजय तृतीय, लड़कियों में मंजीत कौर प्रथम, सीमा रानी प्रथम, पूनम रानी तृतीय स्थान पर रही। बुधवार को 100 मीटर दौड़ का फाइनल, डिस्कस थ्रो, लंबी कूद के मुकाबले करवाए जाएंगे।

शिक्षाके साथ खेलों पर भी दें ध्यान

मुख्यअतिथि विजय जाखड़ ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों की ओर भी ध्यान देना चाहिए।

खेलों से हमारा मानसिक शारीरिक विकास होता है। इस मौके पर प्रोफेसर प्रेम मेहता, वरुण बजाज, मंगल सिंह, सतीश मलिक, मंजीत सिंह, कृष्ण लाल, सुरेश, सुरेंद्र सभरवाल, बलवान सिंह, शालिनी मेहता, सोनिया गुप्ता, पूनम रानी भी मौजूद थीं।

राजकीय त्रिशताब्दी महाविद्यालय में ऊंची कूद लगाती प्रतिभागी छात्राएं।