पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पाइप लाइन देने से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा पेयजल

पाइप लाइन देने से ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा पेयजल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलापूर्तिविभाग द्वारा गांव एमपी सोत्तर में बनाए गए जलघर की पाइप लाइन बिछाने के कारण ग्रामीणों को पेयजल सप्लाई नहीं हो रहा है। पाइप लाइन के अभाव में ही पेयजल सप्लाई का काम रुका हुआ है। इस पर पांच लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। मौजूदा समय में ग्रामीणों को पुराने जलघर से ही पानी की सप्लाई दी जा रही है।

गांव एमपी सोत्तर में पेयजल समस्या को लेकर पंचायत ने जलापूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग के समक्ष अपनी समस्या उठाई। विभाग ने पंचायत को प्रस्ताव पारित कर जलघर लगाने की हिदायत दी। पंचायत ने पांच लाख रुपये की राशि खर्च कर गांव में मंदिर के पास जलघर बनाकर उसमें सबमर्सिबल पंप और बिजली का कनेक्शन लगवा दिया। पिछले एक साल से जलघर का काम पूरा हो चुका है, लेकिन विभाग द्वारा जलघर से लेकर मुख्य लाइन तक बिछाई जाने वाली पाइप लाइन के कारण ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हो रहा। इससे जलघर भवन भी कंडम हो रहा है और सबमर्सिबल पंप के भी खराब होने का खतरा बना हुआ है।

पंचायत को बिजली के बिल का भी भुगतना करना पड़ रहा है, जबकि ग्रामीणों को पानी की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा।ग्रामीण पिछले एक साल से पाइप लाइन बिछाने की मांग को लेकर जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगे गर्मी का मौसम रहा है। यदि पाइप लाइन नहीं बिछाई गई तो गर्मियों में पेयजल संकट अौर ज्यादा गहरा जाएगा।

पंचायत ने जलापूर्ति एवं स्वास्थ्य विभाग के समक्ष अपनी समस्या उठाई

सीएम विंडो पर की जाएगी शिकायत

सरपंचमंगत राम ने कहा कि जलघर का काम पूरा हो चुका है। पाइप लाइन के अभाव में पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही। वे खुद भी कई बार विभाग के एसडीईओ जेई से मिल चुके हैं। हर बार कोई कोई बहाना बना दिया जाता है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पंचायत अधिकारियों की शिकायत सीएम विंडो पर भी करेगी।