पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेटलतीफ और गैरहाजिर अध्यापकों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई: एसडीएम

लेटलतीफ और गैरहाजिर अध्यापकों के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई: एसडीएम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएमरवींद्र यादव ने गुरुवार को शहर के विभिन्न सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्कूलों में स्टाफ का हाजरी रजिस्टर, बच्चों का हाजरी रजिस्टर, मिड-डे मील, लाइब्रेरी, सफाई व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की चेकिंग की। एसडीएम ने इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, कन्या प्राइमरी स्कूल, लड़कों के प्राइमरी स्कूल सहित आधा दर्जन स्कूलों में चेकिंग की।

चेकिंग के दौरान व्यवस्था ठीक-ठाक पाई गई। एसडीएम ने हिदायत दी कि लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेट-लतीफ गैरहाजिर रहने वाले अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बच्चों के भविष्य उनकी शिक्षा का सवाल है। ऐसे में कोताही को सहन नहीं किया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि आज पहला दिन था। भविष्य में भी शहर ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल अन्य विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। यदि कोई टीचर देरी से आता है या गैरहाजिर मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

चेकिंग के दौरान स्कूलों में नहीं नजर आई अव्यवस्था