- Hindi News
- कोरियोग्राफी में दिखाई अशिक्षित होने से जीवन में आने वाली कठिनाई
कोरियोग्राफी में दिखाई अशिक्षित होने से जीवन में आने वाली कठिनाई
राजकीयखालसा त्रिशताब्दी काॅलेज में गुरुवार को फुलकारी 2015 कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य रणधीर सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कोरियोग्राफी के जरिए यह संदेश दिया गया कि अशिक्षित व्यक्ति का जीवन कठिनाइयों भरा होता है। कार्यक्रम के दौरान समूह गान, नृत्य, भंगड़ा और गिद्दा पेश कर समारोह में खूब रंग जमाया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कन्या भ्रूण हत्या पर नाटक मंचित किया जिसमें उन्होंने धी बडोंदी दुख ते पुत्त जमीन बडोंदे ने का संदेश दिया। बेटी के बिना समाज में कोई सुख नहीं है। बेटी ही मां-बाप के दुख-दर्द को समझती है। उन्होंने कहा कि आज जमाना बदल गया है। बेटा-बेटी में कोई फर्क नहीं है। बेटियां बेटों से कहीं ज्यादा मां-बाप का नाम रोशन करती हैं। इस मौके पर प्रो. प्रेम मेहता, वरुण बजाज, मंगल सिंह, सतीश मलिक, मंजीत सिंह, कृष्ण लाल, सुरेश, सुरेंद्र सभरवाल, बलवान सिंह, शालिनी मेहता, सोनिया गुप्ता, पूनम अन्य लोग भी थे।
रतिया। राजकीय खालसा कालेज में फुलकारी कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।