पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीएम ने अधिकारियों से मांगी गोद लिए गांवों की रिपोर्ट

एसडीएम ने अधिकारियों से मांगी गोद लिए गांवों की रिपोर्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसडीएम के पास भी गोद लिए हुए पांच गांवों की जिम्मेदारी

रतिया| एसडीएमरवींद्र यादव ने विभिन्न अधिकारियों से गोद लिए हुए गांवों की रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम के खुद के पास भी गोद लिए हुए पांच गांवों की जिम्मेदारी है। एसडीएम के पास अहरवां, अलीका, अलीपुर बरोटा, लालवास बबनपुर गांव हैं।

पिछले हफ्ते ही क्षेत्र के 68 गांवों को एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बिजली बोर्ड के एसडीओ, एसएमओ, सीडीपीओ, पशु पालन विभाग के एसडीओ, जलापूर्ति विभाग के एसडीओ, बीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आधा-आधा दर्जन गांव गोद दिए गए थे। उन्होंने गांव में मूलभूत सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल सुविधा, सरकार की योजनाएं, शिक्षा उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी तय की गई है। एसडीएम ने उक्त अधिकारियों से इसकी रिपोर्ट मांगी है कि किन-किन अधिकारियों को कौन-कौन से गांव मिले हैं और अब तक उन्होंने क्या किया है। इसको लेकर रणनीति की भी सूची मांगी गई है। एसडीएम ने बीते दिन ही ज्वाइन किया है, इसलिए उनके जिम्मे दिए गए गांवों की भी रिपोर्ट मांगी है, ताकि उनकी योजना तैयार करके काम शुरू किया जा सके।