पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनावों को लेकर धड़ों में बंटे व्यापारी

चुनावों को लेकर धड़ों में बंटे व्यापारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनाजमंडी में व्यापार मंडल के प्रधान पद को लेकर व्यापारी आमने-सामने हो गए हैं। इसको लेकर वे गुटों में बंट गए हैं। गुरुवार को सर्वसम्मति चुनाव के अलग-अलग मुद्दों को लेकर व्यापारी एसडीएम रवींद्र यादव से मिले। व्यापार मंडल ने नामांकन की तिथि में भी बदलाव कर दिया है। पहले नामांकन की तिथि 12 फरवरी रखी गई थी, लेकिन अब नामांकन के लिए 16 फरवरी का दिन तय किया गया है।

बता दें, व्यापार मंडल की प्रधानगी करने के लिए करीब आधा दर्जन व्यापारी दावेदार हैं। इनमें से कुछ व्यापारी अपना पलड़ा मजबूत बता रहे हैं। इसी को लेकर व्यापारियों में आपसी विवाद बना हुआ है। गुरुवार को एक पक्ष के लोगों ने एसडीएम रवींद्र यादव से मांग की कि मंडी में व्यापार मंडल के प्रधान पद को लेकर पिछले 37 बरसों से हर साल सर्वसम्मति से प्रधान चुना जाता है। इस बार भी सर्वसम्मति से प्रधान चुना जाए। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने एसडीएम से चुनाव करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बार सर्वसम्मति के आसार नहीं है, इसलिए चुनाव करवाया जाना जरूरी है। उन्होंने चुनाव की तिथि भी आगे बढ़ाने की मांग की। प्रशासन फिलहाल इस मामले में असमंजस की स्थिति में है। विवाद को देखते हुए नामांकन की तिथि में भी बदलाव कर दिया गया है, जबकि नामांकन वापसी 18 फरवरी को और चुनाव 21 फरवरी को होंगे।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। चुनाव को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। चुनाव ड्यूटी मजिस्ट्रेट पुलिस बल की मौजूदगी में करवाए जाएं ताकि किसी प्रकार का कोई विवाद हो। एसडीएम से मिलने वालों में व्यापार मंडल के मौजूदा प्रधान बलबीर बाड़ा के अलावा रमेश गर्ग, सुरेश सिंगला, बॉबी जिंदल, शीशनपाल मंगला, काका रियोंदिया, शंभुराम, विजय कुमार, अशोक गर्ग, विनोद जैन, राजकुमार मित्तल शामिल थे।

अनाज मंडी में व्यापार मंडल के होने वाले चुनाव में किसी प्रकार की गड़बड़ी हो इसकेे लिए एसडीएम से मिलने पहुंचे व्यापारी।