महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित
रिफाइनरी. गांवददलाना के महर्षि वाल्मीकि मंदिर में रविवार को हवन करके महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा स्थापित की गई। इससे पूर्व कलश यात्रा शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर में भंडारा भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व पंच प्यारेलाल, रामकुमार, जातीराम, अनिल कुमार, सुरजीत, रणधीर अटवाल, सुरेश कुमार, राममेहर, कृष्ण कुमार, ताराचंद, संतराम, प्रेम सिंह, बालकिशन, नरेश कुमार मौजूद रहे।