पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत की तेल कंपनियों में यूएई लगाएगा 175 करोड़ डॉलर

भारत की तेल कंपनियों में यूएई लगाएगा 175 करोड़ डॉलर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। संयुक्तअरब अमीरात भारत की तेल कंपनियों के 3 बड़े डाउनस्ट्रीम प्रोजेक्ट में 175 करोड़ डॉलर (करीब 12,000 करोड़ रुपए) लगाने की योजना बना रहा है। यूएई भारत की पब्लिक सेक्टर कंपनी ओएनजीसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल की रिफाइनरी में निवेश कर सकता है। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने ट्वीट कर जानकारी दी। यूएई ओएनजीसी के पेट्रो एडीशन लिमिटेड में 70 करोड़ डॉलर, हिंदुस्तान पेट्रोकैम की रिफाइनरी और पैट्रोकैम प्रोजेक्ट में 85 करोड़ डॉलर 20 करोड़ डॉलर भारत पेट्रोकैम के ज्वाइंट वेंचर, भारत ओमान रिफाइनरी में निवेश पर विचार कर रहा है। धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि पिछले साल अगस्त में पीएम के यूएई दौरे के दौरान भारत में 7500 करोड़ डॉलर निवेश के लिए हाई टास्क फोर्स के गठन पर सहमति बनी थी।







फिलहाल प्रस्ताव की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि भारतीय तेल कंपनियां यूएई के अपस्ट्रीम एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन सेक्टर में निवेश कर सकती हैं।

खबरें और भी हैं...