- Hindi News
- भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा प्रदेश: सतीश यादव
भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा प्रदेश: सतीश यादव
इनेलोप्रत्याशी एवं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने शनिवार को जिला सचिवालय पहुंचकर अपना नामांकन भरा। नामांकन भरने से पूर्व सतीश यादव ने स्थानीय लोटस गार्डन में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में यादव ने कहा कि जल्दी ही प्रदेश भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होगा। पिछले 25 सालों से रेवाड़ी की राजनीति पर एक व्यक्ति विशेष ही काबिज है। दस वर्षों में हजारों करोड़ के विकास कार्य हुए, लेकिन क्षेत्र की बदहाल हालत जनता के सामने हैं। आज किसान को समय पर बिजली-पानी, खाद और बीज उपलब्ध नहीं होते, वहीं नकली कीटनाशक दवाइयों से किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है तथा कर्ज से डूबा किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है। जनता को चाहिए कि काबिल उम्मीदवार को अपना मत दे। इस मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में रेवाड़ी विधानसभा से एसडीएम यशपाल यादव को नामांकन सौंपते इनेलो प्रत्याशी सतीश यादव।