शहीदे आजम के बलिदान को किया याद
वीरभगत सिंह युवा दल की ओर से शनिवार को जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह के जीवन से जुड़े पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में आए बतौर मुख्यातिथि डॉ. तारा सक्सेना जैन एजुकेशन बोर्ड के प्रधान सुभाष जैन ने कहा कि शहीद भगत सिंह के बलिदान को हमेशा याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ऐसे वीर थे, जिन्होंने हंसते हुए फांसी को फंदे को चूमा। इससे देश में नई चेतना का संचार हुआ। उन्होंने कहा कि युवाओं को भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देश हित के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को वीर भगत सिंह युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. पूनम यादव, डॉ. उमाशंकर यादव, डॉ. आत्मप्रकाश यादव, स्कूल प्रशासक वीके जैन, दल के संरक्षक विवेक धींगड़ा, नटराज संस्था प्रधान विनोद शर्मा, प्रो. एचआर आनंद, हरीश मलिक, प्रो. अनिरुद्ध यादव, आर्ट ऑफ लिविंग से रामजी लाल सैनी, डॉ. कंवर सिंह यादव, डॉ. एसएन सक्सेना आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर उपप्रधान पूर्ण चंद पुन्हानी, किशोरी लाल नंदवानी, वीर रस के कवि भरपूर सिंह भरपूर, परमानंद वसु, ओमप्रकाश राजपाल, एसएनजेजे स्कूल के संचालक नरेन्द्र गुगनानी, जैन स्कूल के अध्यापक मनोज वशिष्ठ, विनोद पारीक, सड़क सुरक्षा संगठन के महासचिव रमेश वशिष्ठ, प्रेमनाथ तनेजा, विकास कुमार, समाजसेवी प्रदीप छावड़ी वरूण जैमिनी ने विशेष सहयोग दिया।
रेवाड़ी. शहीदभगत सिंह जयंती पर कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते वीर भगत सिंह दल के पदाधिकारी।