- Hindi News
- प्रथम हिंदू सम्राट हेमचंद्र की वीरता को किया जाएगा याद
प्रथम हिंदू सम्राट हेमचंद्र की वीरता को किया जाएगा याद
अखिलभारतीय इतिहास संकलन योजना की ओर से प्रथम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य की याद में “एक विस्मृत हिन्दू सम्राट - महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य को स्मरणांजलि” विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम रविवार 5 अक्टूबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय सभागार में होगा। हेमचंद्र विक्रमादित्य फाउंडेशन के संयोजक सुधीर भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री एसओ नाईक करेंगे तथा मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम स्वामी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सतीश चन्द्र मित्तल रहेंगे। इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करके उनकी वीरता यश को याद किया जाएगा।
1516में रेवाड़ी आए थे हेमचंद्र : फाउंडेशनके संयोजक सुधीर भार्गव ने बताया कि सन. 1501 में राजस्थान के अलवर जिले के मछेरी नामक गांव में जन्मे सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य अपने पिता 1516 में व्यापार के लिए रेवाड़ी आए थे। बचपन में इनका नाम हेमू था। हेमू ने अपनी शिक्षा विभिन्न भाषाओं का ज्ञान यहीं पर लिया था। रेवाड़ी के कुतुबपुर में उन्होंने अपनी हवेली बनाई थी। 6 अक्टूबर 1956 को सम्राट हेमचंद ने अकबर की सेना को हराकर दिल्ली को फतह किया था और प्रथम हिंदू सम्राट बनने का गौरव हासिल किया था।
रेवाड़ी . हेमचन्द्रविक्रमादित्य।