पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अरविंद के बयान से कोई मतलब नहीं

अरविंद के बयान से कोई मतलब नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बावलहलका के 16 गांवों की अधिग्रहित की जाने वाली 3600 एकड़ जमीन अभी तक राजनीतिक दलों के नेताओं के लिए राजनीति दंगल के अलावा कुछ नहीं है।

इसका एक और खुलासा भी हो गया जब डीसी के साथ सांझा प्रेसवार्ता करने वाले भाजपा नेता अरविंद यादव सरकार प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद रहे। जब इसकी पड़ताल की तो एक के बाद एक नेता और अधिकारी अपने बयानों से पलटते चले गए।

बता दें कि एक माह पहले 6 नवंबर को रेवाड़ी से भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने पत्रकार वार्ता कर दावा किया था कि रेवाड़ी के पांच गांवों की 400 एकड़ जमीन अधिग्रहित नहीं होगी। सीएम से उनकी बातचीत हो चुकी है लेकिन दो दिन बाद 8 नवंबर को हुडा ने जमीन का अवार्ड कर दिया गया। कांग्रेस सरकार में भी इसी तरह का खेल हुआ जब एक तरफ कप्तान अजय सिंह यादव, रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अनेक नेताओं दावा करते रहे कि किसानों की मर्जी के खिलाफ जमीन का अधिग्रहण नहीं होगा लेकिन दूसरी तरफ सेक्शन 6-9 के नोटिस की प्रक्रिया जारी रही।

24घंटे में डीसी- भाजपा नेताओं का यू टर्न : 9दिसंबर देर शाम अचानक डीसी आरसी वर्मा ने जमीन अधिग्रहण के मसले को लेकर पत्रकार वार्ता बुलाई। भाजपा नेता अरविंद यादव पहले से ही मौजूद थे। बुधवार को भास्कर ने जब डीसी से भाजपा नेता अरविंद यादव की उपस्थिति के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे किसी कार्य के लिए कार्यालय में आए थे। उनका इस वार्ता से कोई लेना देना नहीं। अब सवाल यह है कि अरविंद यादव को कैसे पता चला कि पत्रकार वार्ता शुरू होने वाली है। अगर किसी कार्य के लिए आए तो डीसी ने अपने बराबर में क्यों क्यो बैठाया और क्यों पत्रकारों के सवाल-जवाब का हिस्सा बनाया।

भास्कर

एक्सक्लूसिव

नेताओं की बयानबाजी से हुई दो घटनाएं : कांग्रेससरकार में भाजपा-इनेलो ने जमीन अधिग्रहण के खिलाफ जमकर हमला बोला। धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। भड़काऊ बयानबाजी से 16-22 जुलाई 2012 को खूनी हिंसक घटनाएं हुईं। मौजूदा भाजपा विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के खिलाफ तो पुलिस में मामला तक दर्ज है। भाजपा सरकार बनते ही अब कांग्रेसी नेता खुद को किसान हितैषी बताकर हमला बोल रहे हैं।

हाजिरी लगाने के चक्कर में घर छोड़ रेस्ट हाऊस में सोए : कुछदिन पहले सीएम खट्टर के नजदीक दिखाने को लेकर भाजपा के दो वरिष्ठ नेताओं में इतनी होड़ रही कि वे रात को अपना घर होते हुए भी प