- Hindi News
- कर्मियों पर टिप्पणी निंदनीय, माफी मांगें सांसद
कर्मियों पर टिप्पणी निंदनीय, माफी मांगें सांसद
हरियाणास्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड यूनियन की स्थानीय सर्कल ऑफिस रेवाड़ी में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान कंवर सिंह यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव शकन चांदना ने किया। बैठक में कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी द्वारा सरकारी कर्मचारियों पर काम नहीं करने तथा पंजाब के समान वेतन की मांग करने वाले कर्मचारियों केा पंजाब जाने को लेकर की टिप्पणी पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। राज्य प्रधान ने कहा कि एक सांसद द्वारा इस प्रकार का बयान दिया जाना निंदनीय है। उन्हें तुरंत प्रभाव से कर्मचारी वर्ग से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने तथा पंजाब के समान वेतन दिए जाने की घोषणा की थी, इस पर भी सरकार अपना रुख स्पष्ट करे।
आज धारूहेड़ा में विरोध प्रदर्शन : राज्यप्रधान ने कहा कि सांसद की टिप्पणी के विरोध 11 दिसंबर को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर धारूहेड़ा निगम कार्यालय में रोष प्रदर्शन होगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में कर्मचारी एकत्रित होकर सांसद की टिप्पणी पर कड़ा रोष प्रकट करेंगे। इस मौके पर यूनियन महासंघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष चौ. राजसिंह दहिया, मुख्य संगठनकर्त्ता वेदप्रकाश, उप प्रधान चौ. जयसिंह, प्रैस सचिव विजय जाखड, वित्त सचिव अनिल कौशिक, ऑडिटर महेश, उप प्रधान राजबीर रोहिल्ला, डीसीओ महेंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार महाबीर पहलवान, एपीएस कृष्ण मलिक, उप प्रधान दलीप सोनी, पूर्व उप मुख्य संगठनकर्ता हंसराज, रहीश यादव, मनोज कुमार सैनी, यूनिट रेवाड़ी प्रधान मंजीत यादव, सचिव विनोद कुमार सहित रेवाड़ी, बुडौली, कोसली, पाल्हावास सब डिवीजन से अनेक कर्मचारी मौजूद थे।