पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मासूम के साथ कुकृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार

मासूम के साथ कुकृत्य करने का आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदरथाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी मासूम के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मंगलवार की शाम सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान शेखपुर शिकारपुर (घासेडा) निवासी सुभाष के रूप में हुई है। 8 दिसंबर को मासूम के परिजनों ने सदर थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बच्चे के परिवार ने अपनी शिकायत में बताया था कि 5 दिसंबर को उक्त आरोपी ने मासूम को पकड़ लिया और सुनसान जगह पर अनैतिक संबंध बनाए तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बच्चे ने एक दिन बाद इस कृत्य के बारे में अपने परिजनों को बताया था। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बच्चे के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया था जिसे अब पकड़ा लिया गया है।