पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आपसी विवाद में चला दी गोली

आपसी विवाद में चला दी गोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी धारूहेड़ा चुंगी स्थित वाल्मीकि मोहल्ला में बीती रात आपसी विवाद में चार युवकों ने एक युवक पर गोली चला दी। गोली युवक के पास से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची परंतु आरोपी फरार हो चुके थे। वाल्मीकि मोहल्ला निवासी राजेश कुमार का नजदीक रहने वाले प्रवीण उर्फ मिया अजीत मिर्ची के साथ झगड़ा हो गया। दोनों ने अपने साथी सेवक सींकू को भी मौके पर बुला लिया। एक युवक ने पिस्टल से राजेश पर गोली चला दी। गोली राजेश के पास से निकल गईं और वह बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही जगन गेट चौकी प्रभारी रणसिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने राजेश की शिकायत पर प्रवीण उर्फ मियां, अजीत मिर्ची, सेवक सींकू के खिलाफ हत्या के प्रयास आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।