पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैकेयी ने वरदान में मांग लिया राम के लिए वनवास

कैकेयी ने वरदान में मांग लिया राम के लिए वनवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नईअनाज मंडी में श्री शिव रामलीला समिति की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला के तहत बीती रात राम-सीता के वनवास की ओर प्रस्थान का मंचन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता अमित यादव ने किया।

उन्होंने कहा कि राम का संपूर्ण जीवन आदर्शों से भरा हुआ है। रामलीला के दौरान कैकेयी ने राजा दशरथ से वर मांगें। इसमें राम को 14 वर्ष का वनवास तथा भरत के लिए राजपाट मांगा। दशरथ कैकेयी को वचन देता है। राम सीता लक्ष्मण सहित वन को प्रस्थान कर जाते हैं। इस मौके पर मंच प्रबंधक भूपेंद्र गुप्ता, प्रधान अजय मित्तल, उप प्रधान राजेश अग्रवाल हरकेश यादव, नवल किशोर, शिवचरण गुप्ता, कमल गुप्ता, राकेश गोयल, अखिल गोयल, नरेश भाटिया, अशोक डाटा, संजय गुप्ता, निदेशक सतीश डाबला, डॉ. श्याम बिहारी मौजूद रहे।

भरतमिलाप का मंचन

वहींश्री घंटेश्वर महादेव मंदिर में रामलीला के दौरान भरत मिलाप प्रसंग का मंचन किया गया। वनवास गए राम की जब भरत से मुलाकात होती है तो दोनों भाईयों की आंखों से अश्रु धारा बहती है। मंचन को देखकर मौजूद श्रद्धालुओं का भी दिल पसीज गया। वहीं रेलवे कॉलोनी में रेलवे ड्रामेटिक क्लब की ओर से चल रही रामलीला में भी भगवान राम के विभिन्न चरित्रों का मंचन किया गया।

रामलीला मंचन में राम वनवास के लिए दशरथ कैकई संवाद का।

रेवाड़ी. मोतीचौक पर रामलीला मंचन में राम वनवास के समय भरत मिलाप