क्षेत्र की बजाय अपना विकास किया : सतीश
रेवाड़ी | इनेलोप्रत्याशी एवं पूर्व जिला प्रमुख सतीश यादव ने कहा कि रेवाड़ी के लोग अब सच्चाई जान चुके हैं। रेवाड़ी विधानसभा में 10486 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च हुए, परन्तु क्षेत्र की हालत आज भी बदहाल है। विकास कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। सरकारी कार्यालयों में दस वर्षों के अंदर जनता को लूटा गया। बिना रिश्वत दिए कोई काम नहीं हुआ। क्षेत्र की बजाय नेताओं ने अपना विकास किया। सतीश यादव ने कहा कि अब समय गया है कि जनता भ्रष्टाचार फैलाने वालों को रोकने के लिए अपने मत का उचित प्रयोग कर क्षेत्र को खुशहाल बनाने में सहयोग करे।
नया गांव में रेवाड़ी विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी सतीश यादव ग्रामीणों को संबोधित करते हुए।