पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झूठी राजनीति करने वालों से सावधान : कैप्टन

झूठी राजनीति करने वालों से सावधान : कैप्टन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | रेवाड़ीसे कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि लोगों को झूठ और लूट की राजनीति करने वाले नेताओं से सावधान रहना है। उन्होंने कहा कि लगातार दो विधानसभा चुनावों में जनता द्वारा नकारे जा चुके राजनीतिक दल आज सत्ता हासिल करने के लिए झूठ का सहारा लेकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। कैप्टन यादव रविवार को गांव चांदावास में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने चांदावास के अलावा खड़गवास, बालावास अहीर, बुधो माता चौक सहित कई अन्य गांवों का दौरा भी किया। इस अवसर पर सुनील राव एडवोकेट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष यादराम यादव, चेयरमैन ब्लॉक समिति रेवाड़ी श्रीमती राजबाला देवी, पूर्व सरपंच राकेश यादव, सरपंच सतीश यादव, पैदियावास के सरपंच अनिल यादव के अलावा काफी संख्या में समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गांव खडगवास में रेवाड़ी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी कप्तान अजय सिंह ग्रामीणों को संबोधित करती पुत्रवधू अनुष्का।