उपचार के बाद भी नहीं बचा हिरण का बच्चा
रेवाड़ी | गोकलगढ़ गांव में रविवार को एक हिरण का बच्चा घायल अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने हिरण का उपचार कराया मगर इसके बावजूद भी उसे बचाया नहीं जा सका। रविवार को गोकलगढ़ में एक हिरण का बच्चा घायल अवस्था में ग्रामीणों को मिला। ग्रामीण कृष्ण चौधरी अन्य ग्रामीणों का कहना है कि हिरण के बच्चे के पीछे कुछ कुत्ते लगे हुए थे। जिन्होंने हिरण के बच्चे को घायल भी कर दिया था। ग्रामीणों ने जैसे तैसे हिरण को कुत्तों से छुड़वाया। इसके बाद घायल हिरण के उपचार के लिए ग्रामीणों ने तुरंत चिकित्सक को बुलाया। वहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा हिरण के हिरण को वन्य प्राणी विभाग में भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी, मगर करीब घंटेभर तक जीवित रहने के बाद उसने दम तोड़ दिया।