- Hindi News
- सेक्टर को साफ सुथरा बनाकर मनाएंगे दीपावली मिलन उत्सव
सेक्टर को साफ सुथरा बनाकर मनाएंगे दीपावली मिलन उत्सव
सेक्टर-एककी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक यहां के होली पार्क में हुई। बैठक में स्वच्छता अभियान को लेकर रणनीति तैयार की गई। एसोसिएशन अध्यक्ष हर्ष कुमार की देखरेख में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दीपावली मिलन समारोह से पहले पूरे सेक्टर में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
सेक्टर को साफ-सुथरा बनाकर ही दीपावली मिलन उत्सव मनाया जाएगा। एसोसिएशन पदाधिकारियों को इस अभियान को प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने के लिए विभिन्न प्रभार सौंपे गए।
साथ ही शहर को पॉलीथिन मुक्त बनाने का संकल्प भी लिया। महासचिव रामअवतार गौतम ने सेक्टर वासियों से आह्वान किया कि वे सेक्टर शहर को साफ-सुथरा एवं हरा भरा बनाने में योगदान दें। बैठक में डॉ. रामफूल, डॉ. कंवर सिंह, हरीश गुप्ता, होशियार सिंह, अशोक राठी, पृथ्वी सिंह, नंदकिशोर सैनी, दिनेश गुलयानी, सुनिल देवी तथा संगीता ने भी स्वच्छता अभियान को लेकर विचार एवं सुझाव रखे।