पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पत्नी को जलाकर मारने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

पत्नी को जलाकर मारने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जाटूसानामें प|ी को मिट्टी के तेल से जला कर मारने के आरोपी पति को पुलिस ने काबू कर लिया है। दबोचे गए आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

खर्चामांगने पर प|ी को जलाकर मार डाला

लाधुवासनिवासी दो बहनें सरिता रेनु की शादी वर्ष 2007 में जाटूसाना निवासी धर्मबीर कर्मबीर के साथ हुई थी। सरिता का पति धर्मबीर शराब पीने का आदि था तथा बच्चों की परवरिश तक का खर्चा नहीं देता था। सरिता धर्मबीर के बीच अक्सर इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। 20 सितंबर की शाम को धर्मबीर शराब के नशे में धुत्त होकर आया तथा दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। धर्मबीर ने सरिता को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी थी। गंभीर अवस्था में सरिता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जाटूसाना थाना पुलिस ने इस मामले में सरिता की बहन रेनू की शिकायत पर धर्मबीर के खिलाफ पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। बाद में सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान सरिता की मौत को गई। विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने धर्मबीर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे काबू कर लिया है।