पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहरण कर हत्या करने वाले तीन बदमाश दबोचे

अपहरण कर हत्या करने वाले तीन बदमाश दबोचे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी | खलीलपुरनिवासी एक युवक का अपहरण करके उसकी हत्या करने के मामले में शामिल तीन बदमाशों को पुलिस ने काबू किया है। दबोचे गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस पहले भी दो तीन आरोपियों को काबू कर चुकी है।

खलीलपुर निवासी एक युवक का 13 सितंबर 2013 को कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। युवक का अपहरण करने के बाद बदमाशों ने उसकी हत्या कर डाली तथा शव को खोल की पहाड़ियों में फेंक दिया था। इस मामले में रोहडाई थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ अपहरण, हत्या सबूत मिटाने के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही खलीलपुर निवासी आरोपी कपिल, यशपाल उर्फ जसपाल मोहन उर्फ मनमोहन फरार चल रहे थे। कोर्ट ने इन आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। अब पुलिस ने आरोपी कपिल को पाल्हावास चौक से, यशपाल को बस स्टैंड रोहडाई से मनमोहन को गांव चिल्हड़ से गिरफ्तार कर लिया है।