शहीद भगतसिंह को याद कर दी श्रद्धांजलि
जुआ खेलते चार युवक काबू, 25 हजार बरामद
रेवाड़ी | मामड़ियाठेठर में बीती रात खोल थाना पुलिस ने दबिश देकर चार युवकों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवकों से हजारों रुपये की नकदी ताश के पत्ते भी बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक बीती रात खोल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव मामड़िया ठेठर में चार युवक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर चारों युवकों को जुआ खेलते हुए काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान प्राणपुरा निवा
शहीद भगतसिंह को याद कर दी श्रद्धांजलि
धारूहेड़ा | मीरपुरकी शहीद भगत सिंह यादगार युवा कमेटी एवं युवा संगठन डीवाईओ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को आजादी के आंदोलन के महान क्रांतिकारी योद्धा शहीदे आजम की जयंती पर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव में भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही युवाओं ने भगत सिंह की आदर्शों को याद करते हुए उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। कमेटी प्रधान प्रवीण यादव, महासचिव सुधीर कुमार, संगठन शाखा मीरपुर इंचार्ज सुनील कुमार, अशोक कुमार, सोनू, कुमारी आभा, शिक्षा विकास समिति मीरपुर के संयोजक पूर्व हैडमास्टर राव उदयराज सहित अन्य लोगों ने विचार रखे। युवाओं को भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके खून में कूट-कूट कर देशभक्ति की भावना भरी थी।